◆ समाज में उत्कृष्ठ योगदान के लिए चिकित्सकों का हुआ सम्मान
अयोध्या। नववर्ष की प्रथम रात्रि पर अयोध्या महोत्सव में विश्व की प्राचीनतम् भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से आम जनमानस परिचित हुआ। महोत्सव के मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों की प्रस्तुति में सांस्कृतिक धरोहर पारम्परिक नृत्य की विभिन्न मुद्राएं व भावभंगिमा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लश्करी पब्लिक स्कूल, लिटिल हार्ट्स एकेडमी , एमएमआरडी पब्लिक स्कूल, एमबी पब्लिक स्कूल व यूनिवर्सल स्कूल के छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से अयोध्या महोत्सव का पाडांल गुंजता रहा।
