Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने...

मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के मौरापार गांव में मारपीट में गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला उर्मिला की मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिजन धर्मेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक, 24 नवंबर की शाम  गांव के अखंड प्रताप सिंह ने शराब के नशे में घर में घुसकर उनकी बेड रेस्ट पर चल रही मां के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क पर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले कटेहरी सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ मारपीट के साथ मौत के मामले में भी सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version