Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दो दिन सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर

दो दिन सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के आवेदन प्राप्त करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि 17 से 26 नवंबर तक जिले में 15,496 फॉर्म-6, 2,767 फॉर्म-7 और 3,825 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। नाम व पता संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया जा सकता है।

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में नाम की जांच करें और छूटे हुए पात्र युवाओं का नाम दर्ज कराने में सहयोग करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version