Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अर्नब हॉस्पिटल के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर पीड़ित ने की शिकायत

अर्नब हॉस्पिटल के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर पीड़ित ने की शिकायत

0

◆ आयुष्मान कार्ड से इलाज के बावजूद 1.20 लाख रुपये मांगने और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप


अम्बेडकरनग। पहितीपुर स्थित अर्नब हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से इलाज के नाम पर पैसे मांगने और ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप का मामला अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंच गया है। पीड़ित अमन प्रताप सिंह ने गुरुवार को पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी मां माधुरी सिंह का बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने अर्नब हॉस्पिटल पहुंचे थे। अस्पताल की ओर से आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज होने का भरोसा दिया गया था। आरोप है कि रात करीब 10 बजे अप्रूवल आने की बात कहकर तत्काल ऑपरेशन कराया गया। इसके बाद अस्पताल की ओर से बच्चेदानी और लीवर के आपस में चिपके होने की बात बताते हुए मरीज को लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई।
परिजनों का आरोप है कि लखनऊ ले जाने के लिए 1.20 लाख रुपये की मांग की गई और तत्काल 20 से 25 हजार रुपये का इंतजाम करने को कहा गया। परिवार ने ऑपरेशन के तरीके पर भी सवाल उठाते हुए संक्रमण का खतरा जताया है। उनका कहना है कि इस संबंध में अन्य चिकित्सकों से भी सलाह ली गई है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में पीड़ित ने पूरे इलाज, ऑपरेशन और पैसों की मांग से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version