Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों...

मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर नगर में शुक्रवार को भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने और संगठन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री उमाशंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रितेश पांडेय, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, रामप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार मिश्र, चंद्रिका प्रसाद, रामकिशोर राजभर, धर्मेंद्र सिंह दरोगा, धीरेंद्र भारती, पंकज वर्मा, अंजू पांडेय, अभिषेक निषाद, अंकित अग्रहरि, संजय सिंह, अशोक उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, गौरव सिंह, सुनील गुप्ता, रामफेर कन्नौजिया, शाश्वत मिश्र, केसरी नंदन त्रिपाठी, संजीव मिश्र, आनंद जायसवाल सहित विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version