Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डीएम व एसएसपी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

0

अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा मूड़ाडीहा (राजा दशरथ समाधि स्थल) का निरीक्षण किया। राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रभावित गांवों में अस्थायी राहत शिविरों की व्यवस्था, खाद्य सामग्री वितरण, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत सामग्री की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के प्रधानों से संवाद स्थापित कर बाढ़ क्षेत्र, फसलों आदि बिन्दुओं पर जानकारी की गयी। कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित तैयारियां कर ली गई हैं।  जिलाधिकारी ने मड़ना मांझा में स्थापित बाढ़ राहत शिविर केन्द्र का निरीक्षण किया। सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री महेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री राम प्रसाद त्रिपाठी सहित तहसीलदार, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version