Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, रैंकिंग...

मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, रैंकिंग सुधारने पर जोर

0

अयोध्या
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जुलाई माह की रैंकिंग के आधार पर अयोध्या मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर से नीचे है, वे अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएँ और समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने दिए प्रमुख निर्देश –

  • कृषि विभाग: उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने बताया कि मंडल में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।

  • स्वास्थ्य विभाग: सीएमओ और सीएमएस यह सुनिश्चित करें कि हर मरीज को स्वच्छ वातावरण और समय पर समुचित इलाज मिले।

  • विद्युत विभाग: ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बढ़ाई जाए, औद्योगिक क्षेत्रों में टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर हो।

  • लोक निर्माण विभाग: बरसात के दौरान सड़कों का नियमित निरीक्षण कर तुरंत कार्यवाही की जाए।

  • निर्माण कार्य: जो कार्य 90% पूर्ण हैं उन्हें शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए और पूरे हो चुके कार्यों को शीघ्र हस्तगत कराया जाए।

बैठक में स्वास्थ्य, दुग्ध, पर्यटन, शिक्षा, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा मंडलायुक्त के समक्ष निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन पर खाद्य विभाग ने तथा महादेवा कॉरिडोर (बाराबंकी) पर जिलाधिकारी बाराबंकी ने प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक के समापन पर मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाएँ। बैठक में आयुक्त सभागार में हुई बैठक में अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, बाराबंकी के शशांक त्रिपाठी, सुल्तानपुर के कुमार हर्ष, अंबेडकरनगर के अनुपम शुक्ला, अमेठी के संजय चौहान, अपर आयुक्त प्रशासन अजय कान्त सैनी, मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह सहित मंडल के सभी सीडीओ, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, शिक्षा, आबकारी, जीएसटी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version