Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म, क्षेत्र में बना...

सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म, क्षेत्र में बना कौतूहल

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकरनगर। तहसील के मंगुराडीला स्थित एक  निजी हॉस्पिटल में सोमवार को एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। यह समाचार पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। पश्चिम मुहल्ला निवासी संजय गौड़ की पत्नी रिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला चिकित्सक डॉ. अनामिका सिंह की देखरेख में प्रसव की प्रक्रिया शुरू हुई। रिंकी की यह पहली डिलीवरी थी, जो समय से पूर्व सात माह तीन सप्ताह में हुई। चिकित्सकों के अनुसार यह प्रसव किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन डॉ. अनामिका की सूझबूझ और प्रयास से सफलतापूर्वक नार्मल डिलीवरी कराई गई। रिंकी ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। तीनों बच्चों का वजन 1.50 किलो से कम होने के कारण उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है। वहीं, एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर सुनकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल और परिवारजनों ने भी महिला चिकित्सक की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version