अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में प्राचीन एवम् ऐतिहासिक वास्तुकलाओं को संजोने, संवारने एवं संरक्षित करने हेतु विभिन्न प्राचीन, ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों का जीणोद्धार करवाया जा रहा। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने मंगलवार को विभिन्न स्थलों निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहायक अभियंता को समस्त कार्यस्थलों पर मानव संसाधन की संख्या को और बढ़ाने, सभी स्थलों पर प्रत्येक कार्य हेतु कई टीमें लगाकर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
