अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ ए.के कश्यप, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ तहसील अकबरपुर के अंतर्गत दरवन झील का निरीक्षण किया गया। दरवन झील जिले की अकबरपुर तहसील में स्थित है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 300 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली दरवन झील मुख्य रूप से ग्राम पंचायत दरवान, हाथ पाकड़ और चांदपुर जलालपुर क्षेत्र में फैली हुई है। यह एक प्राकृतिक झील है, इसे जिलाधिकारी द्वारा सुंदर और आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है और राज्य के इस हिस्से में आने वाले लोगों के लिए एक दर्शनीय स्थल है।
