◆ दो सेटों में रितेश ने किया नामांकन
अंबेडकर नगर। चिल चिलाती धूप के बीच भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय ने हजारों लोगों और छोटी बड़ी गाड़ियों की भारी भीड़ और काफिले के बीच जिला के मुख्यालय के शहजादपुर से जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,अयोध्या जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी के साथ नामांकन रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए मोदी योगी जिंदाबाद की नारे के साथ कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ नामांकन कर सी डी ओ आवास के सामने चल रही नामांकन सभा में शामिल हुए। सभा स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का 51 किलो की माला से सांसद प्रत्याशी रितेश पाण्डेय के साथ जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से स्वागत कर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
