Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचिलचिलाती धूप के बावजूद भाजपा प्रत्याशी रितेश के नामांकन में उमड़ा जन...

चिलचिलाती धूप के बावजूद भाजपा प्रत्याशी रितेश के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब


◆ दो सेटों में रितेश ने किया नामांकन


अंबेडकर नगर। चिल चिलाती धूप के बीच भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय ने हजारों लोगों और छोटी बड़ी गाड़ियों की भारी भीड़ और काफिले के बीच जिला के मुख्यालय के शहजादपुर से जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,अयोध्या जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी के साथ नामांकन रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए मोदी योगी जिंदाबाद की नारे के साथ कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ नामांकन कर सी डी ओ आवास के सामने चल रही नामांकन सभा में शामिल हुए। सभा स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का 51 किलो की माला से सांसद प्रत्याशी रितेश पाण्डेय के साथ जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से स्वागत कर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

        सभा को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की मूल भूत सुविधाओं पर तेजी से काम किया है। कहा कि महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है।प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए योगी ने अनुकूल वातावरण तैयार किया है।आरोप लगाते हुए कहा कि सपा बसपा की सरकार में हिंदू अपने त्यौहारों को ठीक से नहीं मना पाता था। भाजपा की सरकार में हिंदू अपने पर्वों को पूरी आजादी से मना पा रहा है। अयोध्या में भगवान श्री राम लला का मन्दिर भव्य बन गया है।पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के सर्वाधिक विधायक भाजपा के हैं।उन्होंने लोगों से सुबह सुबह पहले मतदान फिर जलपान का आवाहन करते हुए कहा कि मतदान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। कहा कि सपा बसपा की सरकारों में प्रदेश दंगाइयों का प्रदेश बन चुका था।भाजपा सरकार में गुंडा और दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है।

         निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद ने कहा कि जनपद की विकास में पाण्डेय परिवार के राजनीतिक पद का बड़ा योगदान है।भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया।सपा बसपा वोट की गंदी राजनीति करते हैं। निषाद समाज से रितेश पाण्डेय को भारी समर्थन और वोट दिए जाने की अपील किया।

          प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजभर समाज की धरोहर अठखंभा का सौंदर्यीकरण करा रही है।जनपद में 80 हजार प्रधानमंत्री आवास,7 लाख आयुष्मान कार्ड,भरपूर बिजली दिया जा रहा है। दो औद्योगिक क्षेत्र बनाया है।मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर बनाए जाने का प्रयास कर रहे हैं।

      नमांकन सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी,लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,विधायक राज बाबू  उपाध्याय,विधायक अंकुर राज तिवारी,पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि डाक्टर राना वीर सिंह,गोसाईगंज चेयर मैन विजय लक्ष्मी जायसवाल,किछौछा चेयर मैन ओमकार गुप्ता,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments