Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सुनसान घर बना चोरों का निशाना, लाखों की चोरी आशंका

सुनसान घर बना चोरों का निशाना, लाखों की चोरी आशंका

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मोहम्मद नासिर अपने परिवार सहित मुंबई गए हुए थे और घर की देखरेख के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपकर गए थे। बावजूद इसके, रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर का सारा सामान बिखेरते हुए कीमती सामान चुरा ले गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीणों ने घर का दरवाजा टूटा देखा और अंदर बिखरे सामान को देख चोरी की आशंका जताई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मोहम्मद नासिर को दी, जो वर्तमान में मुंबई में रह रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नासिर ने तत्काल गांव के लिए प्रस्थान कर दिया है।

सूचना पर मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मकान मालिक की गैरमौजूदगी के चलते अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने की चोरी हुई है और कौन-कौन से सामान चोर ले गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गांव में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version