Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग, राज्यपाल के...

विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग, राज्यपाल के नाम ज्ञापन

0

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कुलपति के माध्यम से राज्यपाल एवं कुलाधिपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय ने किया।

ज्ञापन में मांग की गई कि विश्वविद्यालय परिसरों में किसी भी राजनीतिक दल के संगठनात्मक या प्रचारात्मक कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के केंद्र हैं, जहां राजनीतिक गतिविधियों से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होता है और विद्यार्थियों की पढ़ाई व शोध कार्य बाधित होते हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय किसी राजनीतिक दल की गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षा के मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और शैक्षणिक गरिमा प्रभावित होती है, इसलिए कुलाधिपति के स्तर से इस विषय में हस्तक्षेप आवश्यक है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सत्ता के प्रभाव में विश्वविद्यालयों में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है। वहीं पीसीसी सदस्य संजय तिवारी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखते हुए केवल शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र बनाए रखा जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान करम राज यादव, दिनेश शुक्ला, शैलेंद्र पाण्डेय, अमरीश पाण्डेय, संतोष तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, जितेंद्र यादव, कुंवर पीयूष सिंह, महेश सिंह, सुभाष तिवारी, राहुल तिवारी, विकास सिंह ‘विकी’, बृहस्पति मणि पाण्डेय, कृष्ण देव शर्मा, संदीप मिश्रा, बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version