Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर  सड़क किनारे मौत को दावत दे रहे गहरे गड्ढे, जिम्मेदार विभाग बेखबर

 सड़क किनारे मौत को दावत दे रहे गहरे गड्ढे, जिम्मेदार विभाग बेखबर

0

◆ छह महीने से बनी है खतरनाक स्थिति, बरसात के बाद और गहरे हुए गड्ढे; स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर से मंगुराडीला होते हुए रफीगंज-न्योरी को जाने वाले मार्ग पर मदरहा डडवा के पास सड़क किनारे बने दर्जनों बड़े और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। सड़क के किनारे जगह-जगह बने ये गड्ढे किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, साइकिल सवार, बाइक चालक और स्कूली बसें गुजरती हैं। सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों के चलते जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेषकर रात के अंधेरे और बारिश के दौरान इन गड्ढों का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी सच्चिदानंद, रामबरन यादव, सुलेमान, रामधनी यादव सहित अन्य राहगीरों ने बताया कि सड़क किनारे यह खतरनाक स्थिति पिछले पांच से छह महीनों से बनी हुई है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद गड्ढे और अधिक गहरे व चौड़े हो गए हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने न तो इनकी मरम्मत कराई और न ही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कोई संकेतक या बैरिकेडिंग लगवाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर लोक निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? क्या विभाग की जिम्मेदारी दुर्घटना होने के बाद ही जागती है? यदि समय रहते गड्ढों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो किसी स्कूली बच्चे, राहगीर या वाहन चालक की जान जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version