Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई, ठगी के 54 हजार,406 रूपये पीड़ित के...

साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई, ठगी के 54 हजार,406 रूपये पीड़ित के खाते में कराए गए वापस

0

अम्बेडकर नगर। जनपद की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 54 हजार 406 की राशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टांडा के मार्गदर्शन में की गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम शेखूपुर, पोस्ट अशरफपुर मजगवा, जलालपुर निवासी विपलेश कुमार पुत्र रामकृपाल वर्मा ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से जुड़ी शिकायत एन सी आर पी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके खाते से धोखाधड़ी कर 54 हजार 406 रुपए की राशि निकाल ली गई थी।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम की टीम ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू की और तकनीकी माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई।
इस सफलता के बाद पीड़ित एवं उसके परिजनों ने साइबर थाना पुलिस टीम का आभार जताया और इस कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा इस तरह की कार्यवाहियों से आमजन में सुरक्षा और जागरूकता का भाव बढ़ रहा है।
साइबर क्राइम थाना ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंक से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड आदि साझा न करें। यदि किसी के खाते से ठगी होती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version