Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हरियाली तीज महोत्सव में सजी सांस्कृतिक छटा, रजनी गुप्ता बनीं ‘तीज क्वीन’

हरियाली तीज महोत्सव में सजी सांस्कृतिक छटा, रजनी गुप्ता बनीं ‘तीज क्वीन’

0

यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य व श्रृंगार की रही धूम


अयोध्या। सावन की फुहारों संग सोमवार को हरियाली तीज का उत्सव पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंग में डूबा नजर आया। अवसर था यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा एक होटल में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव 2025 का, जहां महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक श्रृंगार के माध्यम से सावन का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज लक्ष्मी त्रिपाठी (धर्मपत्नी महापौर अयोध्या) ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया। विशिष्ट अतिथि संजू सिंह (मेयर, सहजनवा गोरखपुर) रहीं। निर्णायक की भूमिका सुनीता गुप्ता (फाउंडर, इंडी स्कूल ऑफ म्यूजिक, नोएडा) और लोक गायिका शिप्रा (लखनऊ) ने निभाई।

संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत टीका, माल्यार्पण व बुके देकर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत लोकगीतों की प्रस्तुति से हुई, जिसमें कजरी, झूला और सावन मेलों के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने ढोलक की थाप पर नृत्य कर समां बांध दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग:

  • लोकगीत प्रतियोगिता में तोशी तिवारी ने “रघुवर झूल रहे अपनी उमंग में…” गीत से जीत हासिल की।

  • लोकनृत्य प्रतियोगिता में “चूड़ी जो खनकी हाथ में…” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर पूजा उर्वशी ने डांस क्वीन का खिताब जीता।

  • बोतल गेम प्रतियोगिता में जानवी सिंह रहीं विजेता।

  • सुंदर सुंदरी’ का खिताब पुष्पा शर्मा को मिला।

  • ओल्ड इज गोल्ड’ अवार्ड बीना सिंह को प्रदान किया गया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सोलह श्रृंगार कर रैम्प वॉक किया व निर्णायकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इनमें से रजनी गुप्ता को ‘तीज क्वीन’ घोषित किया गया। उन्हें मंच पर ताज पहनाया गया और श्रृंगार सामग्री व गिफ्ट भेंट किए गए।

इस दौरान सपोर्टर ऑफ ईयर’ रत्ना जायसवाल, एक्टिव वूमन’ अरुणा और सरप्राइज गेम विनर पूजा रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को संस्था द्वारा श्रृंगार का सामान वितरित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा ने बताया कि ट्रस्ट समाजसेवा के साथ-साथ महिलाओं के आत्मविकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में रामकुमार, मेनका सिंह, रत्ना जायसवाल, बबीता यादव, अंशु अग्रवाल, नीलम श्रीवास्तव, मीनू यादव, श्यामा शर्मा, खुशबू शर्मा, पल्लवी वर्मा, अमिता सिंह, अनुराधा मौर्या सहित संस्था के कई सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन मंजली जी ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version