Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर फर्जी सुसाइड नोट वायरल कर मृतक परिवार को फंसाने की साजिश, आरोपी...

फर्जी सुसाइड नोट वायरल कर मृतक परिवार को फंसाने की साजिश, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने फर्जी सुसाइड नोट वायरल कर मृतक के परिवार को बदनाम करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ जालसाजी और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के निवासी अरविंद यादव ने बताया कि उनके पिता हरिश्चंद यादव ने 18 जुलाई की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के दो दिन बाद, 20 जुलाई को सत्यप्रकाश यादव नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट वायरल किया। उस नोट में आरोप लगाया गया था कि मृतक को शेरू और विकास ने पकड़कर अरविंद से मरवाया था, और इस दौरान मजनू प्रधान व मृतक की पत्नी भी मौजूद थीं।

अरविंद यादव का दावा है कि यह सुसाइड नोट पूरी तरह से फर्जी है और उनके पिता के हस्तलेख में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई।

थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बुधवार शाम को आरोपी सत्यप्रकाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी सुसाइड नोट किसने तैयार किया, और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version