Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामनगरी पहुंचा संत रविदास की जन्मस्थली का पूजित कलश

रामनगरी पहुंचा संत रविदास की जन्मस्थली का पूजित कलश

0

◆ परम्परागत पूजन के बाद हनुमानकुंड स्थित रविदास मंदिर में रखा गया है पूजित कलश


◆ महानगर के चारों मण्डलों में निकलेगी शोभायात्रा, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी


अयोध्या। संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से लाया गया पूजित कलश गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचा। रामनगरी के हनुमानकुंड स्थित रविदास मंदिर के गर्भगृह में इसे रख दिया गया। इससे पहले मंदिर के महंत अवधेश दास ने परम्परागत विधान से इसका पूजन किया। आगामी कार्यक्रमों के तहत इस पूजित कलश की महानगर के चारों मंडलों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जहां आयोजनों के माध्यम से आम जनता संत रविदास के जीवन और उनके समरसता के संदेश से जुड़ेगी।
इससे पहले महानगर अभियान सह-संयोजक काशीराम रावत और दिनेश कन्नौजिया वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पूजित कलश को लेकर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पूजित कलश को नमन करते हुए संत रविदास के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और संत रविदास की तपोभूमि का यह आध्यात्मिक संगम समाज में समरसता और एकता के संदेश को और अधिक सशक्त करेगा। संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पूजित कलश का अयोध्या आगमन पूरे नगर के लिए गौरव का विषय है। संत रविदास ने भक्ति के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया और उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत उदाहरण है। चारों मंडलों में पूजित कलश के वितरण के बाद अभियान व आयोजनों के तहत संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
मौके पर मौके पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, तिलकराम मौर्य, शैलेंद्र कोरी, वरुण चौधरी, शशि प्रताप सिंह, परमानंद मिश्रा, बालकृष्ण वैश्य, हरिभजन गौड़, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, कपिल देव वर्मा, शिवम् शुक्ला, आकाश सोमवंशी, यश पाठक बाबा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version