Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संत रविदास की जन्मस्थली से लाए गए पूजित मिट्टी कलश का अयोध्या...

संत रविदास की जन्मस्थली से लाए गए पूजित मिट्टी कलश का अयोध्या सीमा पर भव्य स्वागत

0

अयोध्या। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाए गए पूजित मिट्टी कलश का गुरुवार को अयोध्या जनपद की सीमा चौरे बाजार पर स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धापूर्वक कलश का अभिनंदन किया तथा गुरु रविदास के सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से पूजित मिट्टी कलश को जिला महामंत्री आशोक कसौधन, जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह ‘डिम्पल’ तथा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कोरी अयोध्या लेकर पहुंचे। जनपद की सीमा पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पूजित मिट्टी को जिले के गांव-गांव स्थित मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को गुरु रविदास के समता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश से जोड़ना है।

स्वागत कार्यक्रम में विधायक चंद्रभानु पासवान, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय एवं राममोहन भारती, ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा, पवन सिंह, सुनील राजपूत, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, के.के. तिवारी, राकेश पाण्डेय, राणा शैलेन्द्र सिंह, महेंद्र मिश्रा, बीरसेन सिंह, सुनील मिश्रा, भरत श्रीवास्तव, प्रवेश मिश्रा, शांति देवी पासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version