Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सर्राफा कारोबारी से 32 लाख के सोने की लूट का खुलासा, दुकान...

सर्राफा कारोबारी से 32 लाख के सोने की लूट का खुलासा, दुकान के सेल्समैन समेत दो गिरफ्तार

0

◆ मकबरा चौराहे से पहले ई–रिक्शा सवार कारोबारी का बैग छीनकर हुए थे फरार, थार और नकदी भी बरामद; एक आरोपी वांछित


अयोध्या। शहर के व्यस्त इलाके में सर्राफा कारोबारी से हुई करीब 32 लाख रुपये के सोने की लूट का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात की साजिश में कारोबारी की दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन भी शामिल था। पुलिस ने सेल्समैन समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लूटा गया 306 ग्राम सोना और 26,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, अमृतसर निवासी सुखविंदर सिंह 29 सितंबर को रौनक सिंह की दुकान पर आभूषण बेचने आए थे। यहां दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन अभिषेक सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उन्हें लूटने की योजना बनाई। इसके बाद मकबरा चौराहे से करीब 100 मीटर पहले ई-रिक्शा पर सवार सुखविंदर सिंह का बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए।

मामले में 30 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे की जांच के बाद पुलिस ने एक नवंबर को गैस गोदाम बैरियर के पास से दिव्यांश उर्फ रौनक गुप्ता (23), निवासी कौशलपुरी कॉलोनी, अयोध्या और अभिषेक सिंह उर्फ तन्नू (21), निवासी मानिकपुर, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी सजल तिवारी निवासी पहाड़गंज वांछित है। पुलिस ने 306 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत करीब 32 लाख रुपये), 26,500 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, 170 रुपये और महिंद्रा थार बरामद की है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मामले में कठोर कारवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version