Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राहुल-अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का धरना, कई नेता...

राहुल-अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का धरना, कई नेता हाउस अरेस्ट

0

अम्बेडकर नगर। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिले में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा के सामने देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने किया। पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ. विजय शंकर तिवारी और कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।



प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की तथा पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

धरने को संबोधित करते हुए राम अचल राजभर ने कहा कि विपक्ष युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, जबकि सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। डॉ. विजय शंकर तिवारी ने राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर प्रस्तावित आंदोलन से पहले पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव सहित कई नेताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version