◆ सेवासंकल्पअभियानमेंआयोजित हुई चित्रकलाप्रतियोगिताव प्रर्दशनी
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवासंकल्पअभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर चित्रकला समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
नगर क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय अंगूरीबाग तथा ब्लॉक मुख्यालय पूरा बाजार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंगूरीबाग में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वेदप्रकाशगुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव शामिल हुए। वहीं पूरा बाजार में महानगर महामंत्री परमानंदमिश्र ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से पीएम मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा के 25 वर्ष तथा विकसित भारत – 2047 के संकल्पों के प्रति अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने की व्यवस्था है।
विधायकवेदप्रकाशगुप्तानेकहाकि चित्रकला बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्ति देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही देश और समाज के प्रति अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
महानगरअध्यक्षकमलेशश्रीवास्तवनेकहाकि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी उत्साहजनक रही और उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान हेमंत जायसवाल, गरिमा मौर्या सहित पार्टी पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।