Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मेडिकल कॉलेज के सामने ओवरब्रिज के नीचे कथित अवैध निर्माण की शिकायत,...

मेडिकल कॉलेज के सामने ओवरब्रिज के नीचे कथित अवैध निर्माण की शिकायत, व्यापारियों ने विधायक से लगाई गुहार

0

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया


अयोध्या। दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कथित अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने विधायक को दिए पत्र में बताया कि निर्माण कार्य के कारण मुख्य मार्ग तथा सर्विस लेन के नीचे का रास्ता संकरा हो गया है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों, मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने जल निकासी और वेंटिलेशन की समस्या का भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि निर्माण के कारण नालियां अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने पूर्व में भी स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने की बात कही है, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर मामले की जांच और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कहा कि मामले में तथ्यों की जांच कर उचित समाधान कराया जाएगा, ताकि स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी न हो।

मौके पर महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़ सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में  विनय तिवारी, ज्ञानेन्द्र तिवारी बाबा, रोहित बिजलानी, विशाल यादव, संजीत सोनी, अभिषेक तिवारी, रवि तिवारी, आलोक निषाद, हरिओम गौड़, अभय सेन, अनुराग पाठक, दिव्य कुमार, विपिन मिश्रा, सत्यम गुप्ता, राहुल गुप्ता, तनवीर, रजनीश मिश्रा, हर्ष श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version