अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आठ सितंबर को आयोजित होने वाले आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में करीब 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं और नई पहलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग की योजनाओं, सेवाओं और महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
