Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या में वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ, बाबा गोरखनाथ और महंत राजू...

अयोध्या में वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ, बाबा गोरखनाथ और महंत राजू दास ने किया उद्घाटन

0

◆ क्रेन से विशाल माला पहनाकर अतिथियों का किया गया स्वागत, धनतेरस और दीपावली पर ग्राहकों को मिलेंगे विशेष ऑफर


अयोध्या। नाका चुंगी स्थित नवीन मंडी गेट के बगल, रायबरेली बाईपास मार्ग पर सीआरपीएफ गेट के पास वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ हुआ। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच अतिथियों का स्वागत किया गया।

स्टोर के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथियों का विशेष अंदाज में अभिनंदन किया। बाबा गोरखनाथ और महंत राजू दास को क्रेन की मदद से विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अनोखे स्वागत को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और महंत राजू दास महाराज ने प्रदीप कुमार को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्यवसाय की उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रोपराइटर प्रदीप कुमार ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर स्टोर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां वीवो के विभिन्न मॉडल के स्मार्टफोन उचित कीमतों पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देना और उनकी जरूरत के अनुरूप मोबाइल फोन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्टोर पर आकर सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

नए स्टोर के खुलने से क्षेत्र के मोबाइल ग्राहकों को वीवो के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल देखने और त्योहारों के विशेष ऑफर का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version