अयोध्या। नाका चुंगी स्थित श्री लक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में स्व. राम खेलावन की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व. राम खेलावन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने स्व. राम खेलावन के सामाजिक योगदान को याद करते हुए ट्रस्ट की ओर से संचालित जनसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराना समाज के जरूरतमंद वर्गों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
राजेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रस्ट की ओर से संचालित शिक्षा की पाठशाला कोचिंग, सशक्त महिला सिलाई सेंटर, स्मार्ट कंप्यूटर ऑफ ब्राइट फ्यूचर कंप्यूटर सेंटर, जीवनदायनी रक्तदान शिविर, संवेदना शोक संदेश और सेवा भाव मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की भी सराहना की।
इस दौरान सपा नेता छोटे लाल यादव, बाबूराम गौड़, सपा नेत्री सरोज यादव, कोटेदार संघ के उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया, ब्लड मैन आकाश गुप्ता, विजय वर्मा, ट्रस्ट की संरक्षिका लक्ष्मी देवी, अध्यक्ष आशीष श्री, राम सुंदर प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, शिव बक्श सागर, रिंकी यादव, शैलेश शर्मा, खुशबू वर्मा, संदीप यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पांडेय, दीपक पाठक, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी ‘सूर्य’, राम आशीष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।