Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम योगी दे सकते हैं सौगात, आठ सितंबर को...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम योगी दे सकते हैं सौगात, आठ सितंबर को अयोध्या में कार्यक्रम


अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आठ सितंबर को आयोजित होने वाले आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में करीब 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं और नई पहलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग की योजनाओं, सेवाओं और महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी।



अयोध्या जनपद से करीब चार हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा अयोध्या मंडल के अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समारोह में पहुंचेंगी। प्रदेश स्तरीय आयोजन होने के बावजूद मंडल के सभी जनपदों की इसमें विशेष भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में भी उत्साह है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। कार्यक्रम आठ सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे प्रस्तावित है। समारोह में बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।


सीएम के कार्यक्रम को लेकर लागू रहेगा रूट डाइवर्जन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर और अयोध्या धाम में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। सहादतगंज, पोस्ट ऑफिस, पुलिस लाइन, पुष्पराज, तहसील, गुरु गोविंद सिंह चौक, अग्रसेन, रिकाबगंज, फतेहगंज और कसाबबाड़ा से जीआईसी की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऋषिटोला, मनूचा, बेनीगंज, आंख अस्पताल, गुदड़ी बाजार और नियावां से रामपथ पर भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्या धाम में हनुमान गुफा, पुराने सरयू पुल, सब्जी मंडी रोड, हनुमानगढ़ी, दंतधावन कुंड, श्रीराम अस्पताल, टेढ़ी बाजार और रानोपाली से रामपथ की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments