अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शिक्षक पर अभ्रदता का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रिसिंपल व महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव से किया है। कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि एक अप्रैल की दोपहर करीब 2ः28 पर उनके मोबाइल फोन पर शिक्षक डॉ. बद्री विशाल सिंह ने धमकी दिया। इसके बाद वह उनके कार्यालय में डॉ प्रशान्त सिंह, डॉ वेद मणि मिश्रा के साथ आए। उनका कहना है कि कार्यालय में आए सभी शिक्षको ने क्लास न लेने शिकायत प्राचार्य से करने का आरोप उनके उपर लगाया। डॉ बद्री विशाल सिंह ने उनके कंधे पर पंच करते हुए उन्हें बेइज्जत किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्राक्टर सदस्य डॉ सुधीर कुमार राय, डॉ अजय मिश्रा, डॉ रमेन्द्र त्रिपाठी, डॉ शिप्रा सिंह, डॉ मृणालिनी तथा डॉ आशीष विक्रम सिंह मौजूद थे। घटना के बाद महिला प्राक्टर कार्यालय से तुरंत बाहर निकल गई।