Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट हुई पुलिस

कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट हुई पुलिस

0

अम्बेडकर नगर। कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस ने तत्काल पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कोर्ट की ईमेल आईडी पर एक संदेश भेजा गया, जिसमें दोपहर करीब एक बजे कचहरी परिसर में बम विस्फोट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

सीओ सिटी नीतीश तिवारी व अकबरपुर थाना प्रभारी श्री निवास पाण्डेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने कचहरी परिसर के पार्किंग स्थल, वकीलों के चैंबर सहित सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। परिसर में खड़े सभी वाहनों की भी तलाशी ली गई और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई।

करीब घंटों चले इस सर्च अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन सख्त बनाए रखा गया है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version