Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों सहित किया रामलला का दर्शन

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों सहित किया रामलला का दर्शन

0

◆ बोले : यूपी सरकार चाहेगी तो अयोध्या में मध्य प्रदेश भवन तथा सम्राट विक्रमादित्य के नाम बनवाएंगे घाट


अयोध्या। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या  पहुंचे। एयरपोर्ट पर सभी का ढोल नगाड़ों की बीच भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान कलाकारों ने परम्परागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया। उनके साथ कुल 63 सदस्यीय डेलीगेशन अयोध्या आया हैं। एयरपोर्ट पर सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचन्दर यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया।

                  दर्शन पूजन करने से पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद ये दर्शन प्राप्त हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी अमर दिवस हुआ है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संबंध 2000 वर्ष पुराना है, महाराज विक्रमादित्य अयोध्या आकर राम मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। विकास कार्य करवाए थे। 500 साल बाद फिर एक अच्छा समय आया है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के भव्य नगरी बनी है। अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम के चरणों में प्रणाम करते हैं। प्रदेश की सरकार आगामी दिनों में जनता के लिए कार्य करें। मेरी तरफ से उत्तर प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई। अयोध्या कर कई जन्मों के पुण्य प्राप्त हुए हैं। अयोध्या काशी मथुरा यह तो मोक्ष प्रदान करने वाली नगरी है। ऐसे में यहां आकर जो आनंद आता है उसकी किसी से तुलना नहीं हो सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार चाहेगी तो अयोध्या में मध्य प्रदेश भवन बनाकर तो यात्रियों के लिए एक सुविधा केंद्र भी बनाएंगे। सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर घाट भी बनाएंगे।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर चार ई बस लगाई गई थी। जिस से सीएम मोहन यादव अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या रवाना हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version