Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर काली माता मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

काली माता मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस की व्यस्तता के बीच क्षेत्र में चोरी की एक और घटना सामने आई है। रविवार रात चोरों ने सम्मनपुर थाना क्षेत्र की सिकंदरपुर ग्राम सभा स्थित काली माता मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटी तोड़ दी और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने दानपेटी टूटी देख घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

गांव निवासी इंद्रेश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि काली माता मंदिर में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

 लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सम्मनपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया अभी इस मामले की जानकारी नहीं मिली है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version