जैतपुर अंबेडकरनगर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित और एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जैतपुर पुलिस ने ग्राम चौदहप्रास निवासी अंकुश गौतम पुत्र अरुण कुमार उम्र को गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध चोरी तथा चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामला भी शामिल है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम लखमीपुर निवासी हनुमान यादव पुत्र रामनंदन यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह मारपीट, गाली-गलौज, धमकी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित था।
पुलिस टीम में जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद, उपनिरीक्षक अजय सरोज, उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह,हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल सुनील मौर्या, कांस्टेबल रामईश्वर यादव, कांस्टेबल सौरभ पटेल, आदि।
जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।