Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मना विजयादशमी, रावण दहन पर गूंजे जय...

एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मना विजयादशमी, रावण दहन पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

0

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा के आवासीय परिसर में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला के मंचन और रावण दहन के आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रावण का पुतला जलते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद हुई आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया।
एनटीपीसी टांडा के रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने रिमोट दबाकर रावण के पुतले का दहन किया। पुतले को धू-धूकर जलता देख उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ रही।
इस मौके पर परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने जनपदवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श है। विजयादशमी हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाने का संदेश देती है। उन्होंने रामलीला मंचन समिति, कलाकारों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सुभाष कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा विनीता सिन्हा सहित मंडल की सदस्याएं और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version