अंबेडकरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्ति जिलाध्यक्ष दीपिका साहू को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इसको लेकर वैश्य समाज के लोगों में नाराजगी जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा नेतृत्व से संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
फेसबुक पर वैश्य समाज नाम के पेज से साझा की गई पोस्ट में दीपिका साहू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है। लोगों का कहना है कि वैश्य किसी महिला के प्रति इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। इसे समाज की प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, वायरल पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट के जरिए भाजपा नेतृत्व से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।