Thursday, September 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार उसकी पुत्री बीते 11 जून की भोर में बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों द्वारा की गई जांच-पड़ताल में जानकारी मिली कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी, फत्तेहपुर पकड़ी शहजादपुर निवासी मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद नफीस उर्फ कैफी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments