Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी

ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सतर्कता को चुनौती देते हुए ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अरई गांव निवासी मुकेश सोनी पंथीपुर बाजार में श्री बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं। रोज की तरह शनिवार रात दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए थे। आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 350 ग्राम सोने के आभूषण, 150 ग्राम चांदी तथा 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा दुकानदार को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर जब मुकेश सोनी ने दुकान की स्थिति देखी तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस चोरी की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments