Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाली विवाद में मारपीट व धमकी देने के मामले में सात लोगों...

नाली विवाद में मारपीट व धमकी देने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी मुइयन गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम पट्टी मुइयन निवासी राज बहादुर पाल पुत्र स्वर्गीय रामबली पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके तथा पड़ोसियों के घरों की जल निकासी वर्षों पुरानी नाली से होती थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही ओम प्रकाश यादव, सत्यम, शिवम, सुंदरम, कुमार मंगलम, सुशील कुमार और शुभम ने नाली में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया था।

शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के आदेश पर 18 मई को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली की खुदाई कराई थी तथा जल निकासी सुचारु करने के लिए ह्यूम पाइप डलवाया था।

पीड़ित के अनुसार, 22 मई की रात आरोपित मौके पर पहुंचे और नाली में लगी ह्यूम पाइप उखाड़ने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपितों ने पाइप उखाड़कर दोबारा नाली को मिट्टी से पाट दिया तथा वहां दीवार निर्माण का भी प्रयास किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version