Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट पांच लोगों पर...

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर,अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी,एक पक्ष के श्रीपति शुक्ला पुत्र ज्ञानदत्त शुक्ला ने आरोप लगाया कि संजय शुक्ला पुत्र श्रीभगवान शुक्ला, श्रीनाथ शुक्ला पुत्र ज्ञानदत्त शुक्ला  एक मनबढ़ और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जमीनी विवाद को लेकर उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हुए उसके पुत्र अमित शुक्ला को लाठी डंडों से मराने पीटने लगे हल्ला गोहार पर गांव के लोगो के बीच बचाव पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये, दूसरे पक्ष के संजय शुक्ला पुत्र श्रीभगवान शुक्ला ने आरोप लगाया कि उसके सगे चाचा श्रीपति शुक्ला पुत्र ज्ञानदत्त शुक्ला,विनय, अमित शुक्ला पुत्रगण श्रीपति शुक्ला के द्वारा उसकी खेत की मेड को तोड़कर जबरदस्ती रोपाई करने लगे जब वह मना किया अपना नाप कर मेड बाध कर अपना खेत जोतिए इतना सुनते ही तीनों लोग गोलबंद होकर फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया, और धमकी दी कि खेत के करीब आओगे तो हावड़ा से कटकर गढ़ देंगे,वह भाग कर घर आया और 112 नंबर पर फोन किया पुलिस पहुंचकर मना किया पुलिस के मना करने पर फौजदारी के लिए उतारू हो गया , वह जब थाने में मदद के लिए पहुंचा तो वहां से थाने के पुलिस बुलाने गई तो वह लोग पुलिस को देखकर भाग गए, आरोप के अनुसार जब वह थाने से घर जा रहा था रास्ते में तीनों लोग गोल बंद होकर मोटरसाइकिल को रोककर मारना पीटना शुरू कर दिए वह मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने लगा तो विनय द्वारा ईंट चला कर मरने लगे जिससे उसकी मोबाइल टूट गई है और गंभीर चोट आई अन्य लोगों ने लाठी से प्रहार किया गया जिससे उसे गंभीर चोट आई ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version