Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर युवती के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर शादी का दबाव बनाने वाले...

युवती के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर मुकदमा

0
ayodhya samachar

जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र जैतपुर के एक गांव में रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके दूर के रिश्तेदार शिवा चौहान पुत्र मोहनलाल चौहान निवासी बारीगांव नेवादा थाना मडियाहू, जिला जौनपुर ने उसके फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर उसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किए और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी घर पर आया और उसका मोबाइल नंबर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके और उसकी चाची के मोबाइल पर वीडियो कॉल की और उसे सेव कर लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे और उसके परिवार को बदनाम कर देगा। पीड़िता ने बताया कि जब परिवार ने इस मामले की शिकायत की, तो आरोपी के घर वाले भी जान-माल की धमकी देने लगे, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version