Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्कूल वाहनों के निरीक्षण को लेकर अभियान तेज, मानकों के अनुरूप संचालन...

स्कूल वाहनों के निरीक्षण को लेकर अभियान तेज, मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश

0
ayodhya samachar

अयोध्या। शासन एवं परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर स्कूली वाहनों के पंजीकरण, विवरण अपलोड एवं निरीक्षण का अभियान तेज कर दिया गया है। अयोध्या मंडल में पोर्टल पर पंजीकृत 17,887 विद्यालयों के सापेक्ष सभी 17,887 विद्यालयों को ऑनबोर्ड कराया जा चुका है, जबकि 4,249 स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण भी पूर्ण कर लिया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार परिषदीय, गैर-परिषदीय एवं सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों को पोर्टल पर अपने वाहनों का विवरण दर्ज करना अनिवार्य है।
आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने मंडल के परिवहन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अभियान को युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही हो रहा है। आरटीओ ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि पोर्टल से प्राप्त सूची के आधार पर वाहनों के आवश्यक प्रपत्र जैसे फिटनेस, परमिट, पंजीयन, बीमा और पीयूसी को वैध कराने के लिए नोटिस जारी करें, बैठकें आयोजित करें तथा डोर-टू-डोर संपर्क स्थापित करें। अनुपालन न होने की स्थिति में पंजीयन निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि केवल फिट एवं वैध दस्तावेज युक्त वाहनों का ही संचालन करें। साथ ही सभी स्कूलों को वाहनों से संबंधित शपथ पत्र पोर्टल पर अपलोड करने एवं लंबित कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version