Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गोशालाओं के नोडल अधिकारी होंगे नामित, माह में एक बार करेंगे निरीक्षण

गोशालाओं के नोडल अधिकारी होंगे नामित, माह में एक बार करेंगे निरीक्षण

0

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास, पंचायत एवं गौशालाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी गौशालाओं में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी माह में कम से कम एक बार निरीक्षण अवश्य करें। साथ ही गौशालाओं में नर एवं मादा पशुओं के पृथक्करण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यक्रमों में उन्हें अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें। उन्होंने कार्यालय परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने, छायादार पेड़ों के नीचे चबूतरे निर्माण कराने और आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। पंचायत सहायकों, सफाई कर्मचारियों एवं गौशालाओं के केयरटेकर को समय से वेतन भुगतान करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version