Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों ने डिजिटल लर्निंग...

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों ने डिजिटल लर्निंग की रणनीति पर की चर्चा”

0

जलालपुर ,अंबेडकर नगर। नगर कार्यालय में शुक्रवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र वाजिदपुर के बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डिजिटल लर्निंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को इसकी उपयोगिता से अवगत कराया। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं को ‘सरल एप’ के माध्यम से डिजिटल लर्निंग करने की विधि बताई और इसे वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तकनीकी ज्ञान के अभाव में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त नहीं किया जा सकता, अतः प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल साक्षरता अपनानी होगी। बैठक का संयोजन कर रहे शक्ति केंद्र संयोजक शिवम आर्या  ने सभी बूथ अध्यक्षों से उनके-उनके क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली तथा आगामी कार्ययोजना पर आपसी सहमति बनाई। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी,बेचन पांडे, बूथ अध्यक्ष सुनील चौहान, अजय प्रजापति, अमित निषाद, राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version