Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ससुराल जाने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का...

ससुराल जाने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप

0

बसखारी अंबेडकर नगर। घर से ससुराल के लिए कह कर निकले युवक का शव गांव में स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाए जाने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत को लेकर जहां क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं परिजनों ने युवक के ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जरूरी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है मृतक युवक अमित कुमार(25) पुत्र जुगनू की शादी 2 वर्ष पहले आजमगढ़ जनपद की राउतपारा निवासिनी गुड़िया के साथ हुई थी। जिनका दांपत्य जीवन सुखमय नहीं था और दोनों को बीच मारपीट व लड़ाई झगड़े को लेकर मामला महिला थाने तक भी पहुंचा चुका था। गुड़िया मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार की शाम को अमित घर से ससुराल जाने की बात कह कर निकाला था और शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंचे अमित के परिजनों ने रोते हुए गुड़िया के घर वालों पर अमित की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर बसखारी पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस प्रकरण में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version