Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हरियाणा की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

हरियाणा की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

0

अयोध्या। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के रूझान पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जमकर जश्न मनाया गया। ढ़ोल नगाड़ो के साथ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर बधाई दी। इस दौरान कार्यकताओं ने पटाखे जलाए।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हरियाणा की जीत सरकार के कार्यकाल में चलाई जा रही योजनाओं तथा उसके क्रियान्वयन पर जनता की मुहर है। देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह है। विपक्षी द्वारा की जा रही नकारात्मकता की राजनीति पर जनता का करारा प्रहार है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा जातिवाद की राजनीति पर भारी पड़ी है। जनता विकास चाहती है। सबका हित सोचने वाली सरकार चाहती है। अवसरवाद की राजनीति को करारा जवाब मिला है। चुनाव परिणामों का पूरे देश की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत भाजपा का जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। गरीबो व किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये है। जिसका लाभ समाज को मिल रहा है।

हरियाणा में पार्टी की जीत तथा जम्मू में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इतिहास बन रही है। 52 साल बाद किसी पार्टी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। जनता ने विपक्षियों की बात को नकारा दिया है। जनता ने ऐसा संदेश दिया है कि मोदी सरकार की जो नीतियां हैं उसे जनता से स्वीकार किया है। विपक्ष लगातार भ्रम तथा अफवाहें फैलाकर चुनाव जीतने का प्रयास करता है। लेकिन जनता अब उनकी असलियत पहचान रही है। इसीलिए जनता ने मोदी सरकार की नीतियों के पक्ष में अपना मतदान किया है।

रोडवेज पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, इंद्र भान सिंह, श्रीकृष्ण, राजेश सिंह, मन्नू ने राहगीरों में मिष्ठान वितरण किया गया। बादल ने कहा कि हरियाणा की जीत भाजपा के विकासवाद पर जनता की मुहर है।

पार्टी कार्यालय पर शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिंपल , गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, राघवेंद्र पांडे, शैलेंद्र कोरी, अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, चंद्रभान सिंह, बबलू मिश्रा, बालकृष्ण वैश्य,एसपी सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version