Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा चलायेगी 1 से 30 जून तक महासम्पर्क अभियान

भाजपा चलायेगी 1 से 30 जून तक महासम्पर्क अभियान

0

अयोध्या। जिला व महानगर कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। भाजपा 1 से 30 जून तक महासम्पर्क अभियान चलायेगी। सम्पर्क से समर्थन के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिला मुख्यालय पर एक जनसभा तथा कई सम्मेलन होंगे।



सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पार्टी के कार्यकर्ता हमेंशा सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को अपनाते हुए जनता के बीच रहते है। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महासम्पर्क अभियान में सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पूरे सामर्थ्य से निवार्हन करना है। जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत व्यापारियों का सम्मेलन, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, मोर्चो के सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। जिनकी तिथियां तय कर ली गयी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुवात 1 जून को कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के उपरान्त की जायेगी। विधानसभा स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, ब्लाक प्रमुखां में कप्तान सिंह, सर्वजीत सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक मिश्रा, मनोज वर्मा, इं रणवीर सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
वहीं महानगर कार्यसमिति की बैठक में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 19 जून को राजकीय बालिका इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा आयोजित की जायेगी। सम्पूर्ण कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गयी है। समाज का हर वर्ग खुद को राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से जोड़कर देख रहा है। इस अवसर पर प्रतीक श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, अरविंद सिंह, दिवाकर सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version