Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एकता दौड़ के समापन पर जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे सम्बोधित

एकता दौड़ के समापन पर जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे सम्बोधित

0

◆ गोसाईगंज विधानसभा में सोमवार को एकता दौड़ का होगा आयोजन


◆ रविवार को तैयारियों की विधायक अभय सिंह, जिला प्रवासी व जिलाध्यक्ष ने किया समीक्षा


अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में एकता दौड़ का भव्य आयोजन किया जाएगा। दौड़ प्रातः दस बजे से नंसा बाजार से शुरू होकर केशरुआ चौराहे तक जाएगी, जहां समापन के बाद तीन बजे से एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का नेतृत्व विधायक अभय सिंह कर रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व संयोजक राघवेन्द्र पाण्डेय है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति व एकता का माहौल व्याप्त है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रवासी विजय प्रताप सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक अभय सिंह, ने दौड़ के पूरे मार्ग व जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों की लेकर बैठकों का भी आयोजन हुआ। क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रवासी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की जो नींव रखी थी, वह आज भी हमारी एकता और शक्ति का प्रतीक है। जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा एकता दौड़ के माध्यम से हम सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन सरदार पटेल के विचारों पर चलने वाला संगठन है। यह एकता दौड़ युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करेगी। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी होगी। यह आयोजन अयोध्या की धरती से एकता, समरसता और राष्ट्रभावना का सशक्त संदेश देगा। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version