Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा जिला प्रभारी ने नगर निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक कर...

भाजपा जिला प्रभारी ने नगर निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक कर चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

0

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव को लेकर काफी गम्भीर है।दोनों चुनावों की गंभीरता के दृष्टिगत भाजपा बूथ स्तर तक अपने संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने का कार्य तेजी से कर रही है।

      जनपद में दो दिनों से लगातार प्रवास कर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह एवम भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी बूथों पर जाकर बूथ को सत्यापित कर रहे हैं।बुधवार को जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के साथ न्यू सर्किट हाउस में नगर चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय के संयोजन में नगर निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।भाजपा नगर निगम और नगर निकायों की अधिकांश सीटों को जीत कर इतिहास रचने वाली है।कहा कि नगरों में भाजपा की ट्रिपल सरकार जब बनेगी तभी नगरों का समुचित विकास संभव है।नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के डाक्टर आनंद बहल,भरत शुक्ल,श्रीश मिश्र,मनीष मिश्र,उमा शंकर सिंह के साथ बैठक कर सभी को उनके दायित्व के अनुसार शीघ्र संगठन कार्य पूरा करने का आवाहन किया।बैठक के उपरान्त जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने मालीपुर मण्डल के बूथ संख्या 77 हजपुरा और बूथ संख्या 143 भदोई की बूथ को सत्यापित किया।बूथ सत्यापन के अवसर पर जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य कर लगातार संगठन को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।कहा कि बूथ समिति ही संगठन की रीढ़ होती हैं।बूथ समिति सशक्त और सर्व स्पर्शी होना चाहिए।

           अकबरपुर नगर मंडल की बूथ संख्या 76 राबी बहाउद्दीनपुर को सत्यापित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की निचली इकाई बूथ समिति की मजबूती ही संगठन की आधार शिला होती है जिसे किसी भी दशा में सशक्त किया जाना आवश्यक है। कहा कि बूथ समिति में सभी वर्गों का समावेश हो तभी व्यवस्थित और सुचारू रूप से संगठन का कार्य किया जाना सम्भव हो पाता है।

            उपरोक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,मनीष मिश्र,आदर्श चौधरी,हरिदर्शन राजभर,अतुल मिश्र,चंद्रपाल,प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version