Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बसखारी चौराहा हुआ हाईटेक, डिजिटल एलईडी स्क्रीन का हुआ लोकार्पण

बसखारी चौराहा हुआ हाईटेक, डिजिटल एलईडी स्क्रीन का हुआ लोकार्पण

0

बसखारी अंबेडकर नगर । तकनीक का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।आने वाले समय में  विज्ञापन, शिक्षा आदि तकनीकी जरूरत को पूरा करने के लिए एलईडी स्क्रीन राइट साइड उपयोगी साबित होगी। उक्त बातें नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने नगर पंचायत क्षेत्र के बसखारी चौराहे पर लगे एलईडी का उद्घाटन करने के दौरान कहीं। बदल रहा है हमारा शहर डिजिटल हो रही है हमारी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के स्लोगन को पूरा करते हुए शनिवार की शाम नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र के बसखारी चौराहे पर लगी डिजिटल एलईडी राइट साइड का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि चंद्रभान गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि  भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभान गुप्ता ने नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को ऐतिहासिक कार्य बताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ट्रिपल इंजन की सरकार नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व पूरे देश में विकास कार्य कर रही है। इस दौरान सभासद प्रदीप कुमार, लालमन रावत, दस्तगीर अहमद, सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, गोपाल सोनी, नगर पंचायत कार्यालय सहायक राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version