अयोध्या। प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइनगेमिंगपरप्रतिबंधलगानेऔर GST दरोंमेंसंशोधन के फैसले का व्यापार अधिकार मंच ने स्वागत किया है। मंच के संयोजक एवं भाजपा नेता सुशीलजायसवाल ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन कई वर्षों से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने की मांग कर रहा था।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसकर देश के लाखों युवा और बच्चे अपना भविष्य दांव पर लगा रहे थे। न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी बल्कि लोग आर्थिक नुकसान झेलकर मानसिक अवसाद और आत्महत्या तक के शिकार हो रहे थे। केंद्र सरकार का यह कदम समाजहित में ऐतिहासिक है।
सुशील जायसवाल ने GST दरों में संशोधन को भी राहतकारी बताया। उन्होंने कहा कि ऊंची दरों की वजह से आम जनता महंगाई की मार झेल रही थी। अब सरकार के इस निर्णय से बाजारों में रौनक लौटेगी और नागरिकों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी।
व्यापार अधिकार मंच ने मांग की है कि सरकार ऑनलाइनव्यापार पर भी नियंत्रण लगाए ताकि असंगठित क्षेत्र के व्यापारी बेरोजगार न हों और बाजार केवल त्योहारों तक सीमित न रह जाए।
मंच ने यह भी घोषणा की कि जिलापंचायतकरऔरसम्पत्तिवैभवकरसमाप्तकरने की मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर प्रवीणरस्तोगी, मोहितसिंहबॉबी, राजेशजायसवाल, विकासअग्रवाल, राजीवमदान, आकाशजायसवाल, रोहितगुप्ता, संदीपगुप्ता, अंकितचौरसिया, प्रशांतजायसवालऔरशैलेंद्रसोनीरामू सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।